बिजनौर में हल्दौर के गांव छजुपुरा सादात के निकट स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। ढाबे पर काम करने वाले लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।
कोतवाली शहर के गांव सिकंदरपुर निवासी जतिन कुमार (28) पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह बुधवार को पैदल घर से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, वह बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्टेट मार्ग पर स्थित गांव छजुपुरा सादात के निकट एक ढाबे पर पहुंचा और उसने खाना खाया। खाना खाने के बाद वह ढाबे पर पड़ी हुई चारपाई पर सो गया।