फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: यूपी पुलिस के अलग ही कारनामे, ड्यूटी छोड़ खाट पर सोते मिले तीन पुलिसकर्मी, एसपी ने लिया बड़ा एक्शन

Tue, 31 Oct 2023 09:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : यूपी पुलिस के अलग ही कारनामे सामने आते हैं। अब यूपी के बिजनौर से एक नया मामला सामने आया है। यहां तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर खाट पर सोते मिले। एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर सोते मिले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में डायल-112 पर तैनात तीन पुलिसकर्मी गाड़ी को छोड़कर खाट पर सोते मिले। इन पुलिसकर्मियों का फोटो खींचकर किसी ने एसपी को भेज दिया। कार्रवाई करते हुए एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

मंगलवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी सचिन कुमार, आरक्षी अमित कुमार और आरक्षी चालक अंकुर राठी को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि जिस पीआरवी पर इन तीनों की ड्यूटी है, उसका पॉइंट कृष्णा कॉलेज के पास था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

विज्ञापन

सोमवार रात तीनों ड्यूटी प्वाइंट से हटकर चारपाई पर जाकर सो गए। इन पुलिसकर्मियों का फोटो खींचकर किसी ने एसपी को भेज दिया। इसके चलते प्रारंभिक जांच के बाद ही तीनों को निलंबित कर दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच सीओ नजीबाबाद को दी गयी है।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें