फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दिखने लगा कांवड़ियों का रैला

विज्ञापन
नजीबाबाद क्षेत्र के मोटा महादेव पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सड़क पर दिखने लगा कांवड़ियों का रैला
विज्ञापन

नगीना। महाशिवरात्रि नजदीक आ रही है और हरिद्वार से गंगाजल लेकर भोले के भक्त लौटने लगे हैं। शुक्रवार को पूरे दिन-रात कांवड़ियों के बड़ी संख्या में निकलने से नगर का माहौल पूरी तरह शिव मय हो गया। काशीपुर के कांवड़ियों की विशाल कांवड़ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
कांवड़िये राष्ट्रीय राजमार्ग धामपुर रोड के अलावा नगर के मोहल्ला विश्नोई सराय से रामलीला बाग होते हुए धामपुर की ओर जा रहे हैं। विश्नोई सराय की तरफ से कांवड़ियों के निकलने के कारण पुलिस ने इस मार्ग पर सभी तरह के चौपहिया वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस मार्ग पर भोले के भक्तों की कतार टूट नहीं रही है। दूसरी तरफ नगर में आने वाले भोले के भक्तों के स्वागत में स्थानीय लोग दिन रात लगे हुए हैं। नगर में कई स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविर लगे हुए हैं, वहां पर खाने-पीने व बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथपरिसर में बर्फानी सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सभासद गोपाल शर्मा ने नगर पालिका की तरफ से साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था कराई है। एहतियात के तौर पर प्रशासन के निर्देश पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी 24 घंटे मुस्तैदी के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में तैनात हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें