फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चारा लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला

Wed, 16 Jul 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। गांव पिलाना में पति के साथ चारा लेने जंगल गई किश्वरी (56) पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के गले पर किए गए हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किश्वरी (56) अपने पति शाहिद के साथ पास के ही जंगल से चारा लेने गई थी। चारा काटते समय गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पास में ही चारा काट रहा पति मौके पर पहुंचा तो गुलदार भाग गया। गुलदार ने महिला के गले पर हमला किया है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास खेतों में काम रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
-
गुलदार के हमले में किशोरी और महिला की हो चुकी है मौत
हीमपुर दीपा। पिलाना गांव में जुलाई 2024 को परिवार के साथ चारा लेने गई सलौनी (16) को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। दूसरे हमले में महिला संतोष देवी की भी गुलदार के हमले में मौत हो गई थी। अब गुलदार ने किश्वरी पर हमला किया है। हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग कर पास में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें