हरेवली में हाथियों द्वारा रौंद कर बर्बाद की गई गन्ने की फसल स्रोत किसान
हरेवली। हाथियों के झुंड ने भगौता व हरेवली के करीब 20 से अधिक किसानों की पचास बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। आरोप है कि वन विभाग को बार-बार अवगत कराया जा रहा है।
किसानों ने शुक्रवार रात में चार ट्रैक्टरों से हाथियों के झुंड को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया तो वह हरेवली के जंगल में चले गए। मो. हारून, नसरुद्दीन, शहजाद, जाबुल हसन, नन्हे सिंह, महेंद्र सिंह, मो. इस्माइल, मो. इजहार, करण सिंह, अशरफ अली, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह सहित कई किसानों की 50 बीघा गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों का कहना है कि वह रात में खेतों पर रहकर रखवाली कर रहे हैं। हाथियों का झुंड के गन्ने के खेतों में घुसने की सूचना पर गांव के लोग चार ट्रैक्टरों को लेकर जंगल की ओर दौड़े।
हाथियों को वन क्षेत्र में खदेडने का प्रयास किया। हरेवली क्षेत्र के जंगल सहित दोनों गांव के किसानों की 50 बीघा गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। उधर वन क्षेत्र अधिकारी का कहना है कि वन विभाग की ओर से किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने के लिए लगी हुई है।