फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिसंबर में मनाया जाएगा टीका उत्सव, 59 हजार छूटे बच्चों को लगेगी वैक्सीन

Sat, 29 Nov 2025 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बच्चों के लिए टीकाकरण सबसे अहम है। लेकिन लोग अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने में लापरवाही बरतते हैं। ऐसे में टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए दिसंबर माह में टीका उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव में वैक्सीन से छूट 59 हजार बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि जिले में शून्य से एक साल तक के 77703 बच्चे हैं। इनमें से 48361 बच्चों का टीकाकरण हो गया है। शेष 28342 बच्चों को वैक्सीन लगनी है। वहीं, एक से दो साल तक के 74212 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इनमें से 40659 बच्चों का टीकाकरण हो गया है। 30553 बच्चों को टीका उत्सव के तहत वैक्सीन लगनी है। टीका उत्सव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को टीकाकरण के फायदे बताएगी। साथ ही बच्चों का टीकाकरण नहीं कराने वाले अवरोध परिवारों को भी जागरूक किया जाएगा। इसी उद्देश्य से ही दिसंबर माह में टीका उत्सव मनाया जाएगा। एईएफआई प्रबंधन के लिए सभी टीकाकरण सत्रों पर एनाफाइलेक्सिस किट और पैरासिटामॉल सिरप की उपलब्धता रहेगी। इसके अलावा टीका उत्सव की रिपोर्ट एचएमआईएस पोर्टल पर भी दर्ज करनी है।
टीका उत्सव में टीकाकरण को रफ्तार दी जाएगी। इसके लिए सभी सीएचसी, पीएचसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दिसंबर माह में चलने वाले टीका उत्सव में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें