बिजनौर के शेरकोट में तैनात एक हेड कांस्टेबल का शव अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग स्थित राधे लाल डिग्री कॉलेज के समीप एक बाग में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, एसपी पूर्वी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल की।
जानकारी के अनुसार, राहुल खोकर (37) पुत्र हरवीर सिंह शेरकोट थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था, जो पूर्व में अफजलगढ़ भी रहा था। वह बच्चों की पढ़ाई के चलते थाने में बने आवासों में रह रहा था। वहीं, बुधवार की शाम शेरकोट थाने से दिन में ड्यूटी करके अफजलगढ़ घर चला गया था। वहीं, बुधवार देर रात डेढ़ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी प्रीती ने पुलिस को सूचना दी।