उधर, युवती को टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहले भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद उप-निरीक्षक सुशील कुमार एक ग्रामीण युवक को साथ लेकर टंकी पर चढ़े और युवती को समझाकर सकुशल नीचे उतार लाए। नीचे उतरने पर युवती काफी बदहवास स्थिति में रही। जोकि अपने बारे में कुछ भी बताने की हालत में नहीं थी।