फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत, पुलिसकर्मी समेत कई लोग हुए जख्मी, मची अफरा-तफरी

Sat, 30 Mar 2024 08:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में मधुमक्खियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी समेत कई लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर में नहटौर मार्ग पर  मधुमक्खियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। राहगीरों के बचाव में आए पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। बेहोशी की हालत में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


शनिवार शाम को नहटौर मार्ग पर गैस एंजेसी गोदाम के निकट मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इसी दौरान ग्राम महमूदपुर भिक्कन नहटौर निवासी बिरमावती (47) पत्नी गोपाल सिंह, गांव निवासी शोभा (45) पत्नी भूरे व अमित पुत्र भूरे बाइक से धामपुर की ओर आ रहे थे। अचानक हमले में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गए। इसी बीच मधुमक्खियों ने मार्ग से गुजर रहे उमेश (34) पुत्र गजपाल निवासी मोहल्ला समना सराय, आशुतोष कमल पुत्र राम प्रकाश कमल गन्ना विकास समिति धामपुर पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
 

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बिरमावती को मृत घोषित कर दिया। सभी घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया। तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने सीएचसी पहुंच कर घायलों का हाल जाना। तहसीलदार ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बचाव में आए पुलिस कर्मी भी हुए घायल 
मधुमक्खियों के हमले में पीड़ितों को बचाने के प्रयास में सिपाही रजनीश तोमर, पीआरवी सिपाही रणवीर वर्मा, अनुज राठी घायल हो गए। कोतवाल किशन अवतार ने धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाया।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे मोदी-योगी और जयंत, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगा भाजपा-रालोद का कुनबा
विज्ञापन

एक माह पहले भी आक्रामक हुई थीं मधुमक्खियां
नहटौर मार्ग पर मधुमक्खियों के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब एक माह पहले भी ढक्का गांव के निकट मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला कर मार्ग पर घंटों बाधित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जयंत बोले- ऐतिहासिक दिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें