फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नौकरी के लिए दिए कागजात पर खड़ी कर दी फर्म

Sun, 14 Sep 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। जीएसटी विभाग ने कुरी बांगर निवासी एक पूर्व सैनिक पर छह करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्व सैनिक का कहना है कि उसने तो नौकरी के लिए एक फर्म में कागज जमा कराए थे। उसका इससे कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन

विभाग की जांच में पता चला कि 31 मई 2025 को एससी सर्विसेज नाम से फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जून माह में इस फर्म ने राज्य से बाहर लगभग 30 करोड़ रुपये की बिक्री दर्शाते हुए प्रपत्रों में छह करोड़ रुपये का आईटीसी दिखाया। जांच में सामने आया कि फर्म ने दिल्ली की एक ही कंपनी एसपी ट्रेडर्स को 289 बिलों के जरिए बिक्री दिखाई है।
शुक्रवार को जब जीएसटी टीम गांव कुरी बांगर पहुंची तो मौके पर कोई भी फर्म मौजूद नहीं मिली। इस पर सहायक आयुक्त आशुतोष की तहरीर पर पूर्व सैनिक सुभाष चंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

नौकरी के लिए दिए थे कागजात
सेवानिवृत्त सैनिक सुभाष चंद का कहना है कि वह बेरोजगार है और नौकरी की तलाश के साथ-साथ लोन की आवश्यकता होने के कारण उसने अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और बिजली बिल पांच लोगों को दिए थे। संभवतः उन्हीं लोगों ने उसके नाम पर फर्जी फर्म खड़ी कर दी। उन्होंने साफ कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।


टैक्स जमी नहीं करने पर टीम फर्म का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची थी। वहां कोई फर्म नहीं मिली। फर्म पंजीकरण में जो कागजात लगाए थे। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोई भी अपने कागजात किसी को न दें। इससे धोखाधड़ी में फंस सकते हैं। राजीव ऑर्थर, संयुक्त आयुक्त(कार्यपालक), जीएसटी, बिजनौर
जीएसटी विभाग के अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी साक्ष्य निकलकर आते हैं उसी के आधार पर अगली कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

अभय कुमार पांडेय, सीओ, धामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें