बिजनौर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की सदर शाखा के प्रतिनिधि चुनाव के लिए शनिवार को मुहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में छतर सिंह, सत्यवीर सिंह, जोगराज सिंह, सतेंद्र कुमार, ओमपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी नानकचंद्र के अनुसार 17 नवंबर को पर्चों की जांच व 18 को नाम वापसी होगी। 25 पवंबर को सुबह दस बजे से चार बजे तक चुनाव में 2137 बैंक उपभोक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान के लिए पहचान पत्र आवश्यक है।
नजीबाबाद। सहकारी ग्राम विकास बैंक की नजीबाबाद शाखा के प्रतिनिधि चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। सहायक जिला निवार्चन अधिकारी ताराचंद की देखरेख में मंडी समिति परिसर में छह प्रत्याशियों कामेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, अरविंद कौर साहनी, उपवेंद्र कौर, मो. यूनुस, हरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नूरपुर। सहकारी ग्राम विकास बैंक की नूरपुर शाखा के लिए संचालक पद हेतु सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। चुनाव अधिकारी प्रकाशवीर रस्तोगी ने बताया कि संचालक पद के लिए सपा के पूर्व जिला महासचिव ऊदल सिंह चौहान, यशपाल यादव, सुनील यादव, नरदेव सिंह, विजयपाल सिंह, लीलपत सिंह व जोगेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
नगीना। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के लिए पिता-पुत्र समेत तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कालाखेड़ी साधन समिति परिसर में हुए नामांकन में राजपाल सिंह निवासी जलालपुर सुलतान, कृपाल सिंह निवासी अबुलफजलपुर बनी व उनके बेटे मुकेश पुत्र कृपाल सिंह ने नामांकन कराया। उन्हाेंने बताया कि चुनाव 25 नवंबर को कालाखेड़ी साधन समिति परिसर में 10 से चार बजे तक होगा। चुनाव में पांच हजार 70 मतदाता मतों का प्रयोग करेंगे।