फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ मर्डर का तीसरा आरोपी दबोचा

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। धामपुर के हिस्ट्रीशीटर शरीफ उर्फ नंगा मर्डर में पुलिस ने तीसरा हत्यारोपी भी दबोच लिया है।
विज्ञापन

विदित हो कि शरीफ की 30 अगस्त को मोहल्ला कस्साबान स्थित कब्रिस्तान में शराब पिलाने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मोहल्ला कस्साबान निवासी नौशाद को इस मर्डर में दबोचा था। नौशाद ने खुलासा किया था कि जेल में उसका शरीफ से पंगा हो गया था। उसे डर था कि जेल से बाहर आने पर वह उसे मार डालेगा। इसलिए उसने शरीफ को मारने का प्लान बनाया और दावत के बहाने बुला लिया। साथी फरीद बाबा व चांद के साथ मिलकर शरीफ को मार डाला था। अब पुलिस ने चांदपुर चुंगी के पास से तीसरे हत्यारोपी मोहल्ला जाटान निवासी चांद को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें