फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में अदालत लगा बंदियाें के मुकदमे सुने

Sun, 20 Apr 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव में पुलिस के व्यस्त रहने के कारण जेल के बंदी भी मुकदमों की तारीख पर कोर्ट नहीं जा सके। इस कारण जेल में ही अदालत लगाकर बंदियों के मुक दमों पर सुनवाई हुई। करीब 50 बंदियों के मुकदमे सुने गए और सुनवाई की अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन

जिला कारागार की 580 बंदियों को रखने की क्षमता है। जबकि यहां 1048 बंदी हैं। बिजनौर लोकसभा का दस व नगीना लोकसभा का 17 अप्रैल को चुनाव हुआ। चुनाव में जिले की पुलिस व्यस्त रही। पुलिस की व्यस्तता के कारण बंदी कोर्ट में अपने मुकदमों की पेशी पर नहीं जा सके। इस कारण बंदियों के मुकदमों की कार्रवाई भी आगे नहीं बढ़ सकी। जेल अधीक्षक अरुण कुमार अवस्थी के मुताबिक शनिवार को एडीजे चार नसीम अहमद व एसीजेएम तीन हेमंत कुमार बंदियों के मुकदमों से संबध्ंिात फाइलों के साथ जेल पहुंचे तथा वहां अदालत लगाकर बंदियों के मुकदमों की सुनवाई की । करीब 50 बंदियों के मुकदमों की अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें