फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकीय ढंग से अपहृत बालक बरामद

Sun, 20 Apr 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव सबलपुर बीतरा से अपहृत बालक 18 घंटे बाद नाटकीय ढंग से बरामद हो गया। पुलिस ने राजगढ़ क्षेत्र के जंगल से बालक बरामद होने का दावा किया है। एक संदिग्ध चरवाहे एवं बालक से पूछताछ कर पुलिस अपहरण की तह तक जाने के प्रयासों में जुटी है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव सबलपुर बीतरा में शुक्रवार की रात किसान अनिल कुमार मकान की पहली मंजिल पर बरामदे में तथा पत्नी मीरा, 10 वर्षीय पुत्र निशांत एवं पांच वर्षीय पुत्री दीपिका कमरे में सोए हुए थे। रात्रि लगभग एक बजे आहट से अनिल की आंख खुली, तो उसने परिजनों को उठाकर आसपास देखा। कमरे से 10 वर्षीय बालक निशांत के गायब होने से परिवार के होश उड़ गए। भूमि तल पर अनिल के पिता एवं भाई सोए हुए थे। परिजनों को कमरे में एक पत्र पड़ा मिला, जिसमें बदमाशों ने 20 लाख रुपये की फिरौती देने तथा पुलिस को बताने पर बालक की जान जाने के लिए परिजनों के स्वयं जिम्मेदार होने की बात लिखी गई।
बदमाश मोबाइल भी साथ ले गए। अनुमान है कि बदमाश दीवार के सहारे ऊपरी मंजिल पर चढ़े तथा उसी रास्ते सोते हुए बालक को साथ ले गए। बदहवास परिजनों ने नांगल पुलिस को घटना की सूचना दी। एसपी अनीस अंसारी, एसपी सिटी संजय सिंह, सीओ सुभाषचंद गंगवार ने गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली तथा एसओजी की मदद से क्षेत्र में कांबिंग शुरू की।
विज्ञापन

सीओ ने देर शाम अपहृत निशांत के राजगढ़ रेंज में जंगल से बरामद होने की पुष्टि की। पुलिस ने जंगल क्षेत्र से एक चरवाहे को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस बालक व चरवाहे से पूछताछ कर रही है।
कक्षा चार का छात्र है निशांत
अपहृत निशांत कक्षा चार का छात्र है। वह मां के पास सोया हुआ था। मां एवं बरामदे में सो रहे पिता को बदमाशों द्वारा निशांत को ले जाने की भनक तक नहीं लगी।
पुलिस साधे है चुप्पी
फिरौती के लिए अपहृत बालक से पूछताछ के बाद अपहरण का राज खुलेगा। सीओ के नेतृत्व में पुलिस अपहरण का राज बालक से पूछताछ कर खोलने में जुटी है। जिस स्थान से बच्चा बरामद हुआ, वह गांव सबलपुर बीतरा से काफी दूर बताया जाता है। बदमाशों ने बच्चा पुलिस के खौफ से छोड़ा या बालक स्वयं उनके चंगुल से छूटकर भागा, फिलहाल पुलिस जांच होने की बात कहकर चुप्पी साधे हुए हैं।
स्कूल गया छात्र लापता
बिजनौर। स्कूल गया कक्षा नौ का छात्र लापता हो गया। छात्र के परिजनों ने उसे कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गांव झलरी निवासी ताहर सिंह का पुत्र दीपांशु नजीबाबाद रोड स्थित बिजनौर पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। शनिवार को भी वह रोज की भांति स्कूल गया था। देर शाम तक भी वह नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने स्कूल में व साथियों से संपर्क किया तो दीपांशु के स्कूल न आने की बात पता चली। परिजनों ने दीपांशु की हर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने देर शाम पुलिस को सूचित किया है।
लापता बेकरी स्वामी स्योहारा में मिला
चांदपुर। चार दिन से लापता मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी बेकरी स्वामी को परिजनों ने स्योहारा की एक मस्जिद से ढूंढ निकाला। बता दें कि मोहल्ला पतियापाड़ा गढ्ढा कॉलोनी निवासी यूसुफ के पुत्र फरीजुद्दीन का बेकरी का करोबार है। यूसुफ ने बताया कि फरीजुद्दीन मंगलवार दोपहर घर से गया था और वापस नहीं आया। अंतिम बार उसे नगर के मोहल्ला जमाईपुरा निवासी एक तांत्रिक के साथ देखा गया था। परिजनों ने किसी तरह तांत्रिका को नूरपुर से पकड़कर बृहस्पतिवार को पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार रात परिजन स्योहारा की एक मस्जिद से युवक को अपने घर ले आए। बताया कि युवक अभी कुछ बताने के स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि रुपयों के लेनदेन का मामला है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें