फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-19 अप्रैल को मिलेगा ताकत दिखाने का मौका

Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सोलहवीं लोकसभा के लिए चुनाव तिथियों का ऐलान होते ही लोकसभा सीट का चुनावी कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि प्रशासन बिजनौर, नगीना लोकसभा के अलावा मुरादाबाद लोकसभा के बिजनौर मेें आ रहे कुछ क्षेत्र में स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध हैं। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बिजनौर में 15 व नगीना में 17 मार्च से नामजदगी
बिजनौर लोकसभा सीट के लिए 15 मार्च व नगीना में 19 मार्च से नामजदगी होगी। एडीएम प्रशासन विनोद चौधरी के मुताबिक बिजनौर लोकसभा सीट पर 15 मार्च से नामजदगी शुरू होगी, जो 22 मार्च तक चलेगी। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 26 को नाम वापसी होगी। 10 अप्रैल को मतदान होगा। नगीना लोकसभा सीट के लिए 19 मार्च से नामजदगी होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी। 27 मार्च को नामांकन पत्राें की जांच होगी। 29 मार्च को नाम वापसी व 17 मार्च को मतदान होगा।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता में डीएम ने कहा कि चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाएगा। चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्हाेंने मतदान में मीडिया और राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा है। इस मौके पर एसपी अनीस अहमद अंसारी , एडीएम प्रशासन विनोद चौधरी समेत कई अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन

यहां बने मतदान केंद्र
बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जिले क ी पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में 145 मतदान केंद्रों पर 287 मतदान स्थल, मीरापुर में149 मतदान केंद्रों पर 270 मतदान स्थल, बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में 202 मतदान केंद्रों पर 262 मतदान स्थल, चांदपुर विधानसभा में 207 मतदान केंद्रों पर 233 मतदान स्थल, मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में 192 मतदान केंद्रों पर 327 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
नगीना लोकसभा क्षेत्र में नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 200 मतदान केंद्रों पर 341 मतदान स्थल, नगीना में 205 केंद्रों पर 342 मतदान स्थल, धामपुर में 154 मतदान केंद्र पर 283 मतदान स्थल, नहटौर में 229 मतदान केंद्र पर 316 मतदान स्थल, नूरपुर में 206 मतदान केंद्र पर 311 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली बिजनौर जिले के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के211 मतदान केंद्र पर 342 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
ये मतदाता करेंगे मतदान
लोकसभा चुनाव-2014 में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के 1533316 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधि संसद में भेजेंगे। इनमें 834408 पुरुष और 698838 महिला तथा 70 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बिजनौर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी में 162290 पुरुष, 127798 महिला एवं 18 अन्य, मीरापुर में 150597 पुरुष, 124345 महिला एवं 15 अन्य, बिजनौर में 182995 पुरुष, 165578 महिला एवं 12 अन्य, चांदपुर में 160352 पुरुष, 138846 महिला एवं 10 अन्य, हस्तिनापुर में 178174 पुरुष, 142271 महिला एवं 15 अन्य वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नगीना लोकसभा क्षेत्र में 1472982 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 786909 पुरुष, 685979 महिला और 94 अन्य वर्ग के मतदाता शामिल हैं।
नगीना लोकसभा क्षेत्र के नजीबाबाद क्षेत्र में 169145 पुरुष, 151255 महिला एवं 25 अन्य, नगीना में 169029 पुरुष, 149589 महिला एवं 29 अन्य, धामपुर में 145455 पुरुष, 124278 महिला एवं 5 अन्य, नहटौर में 145863 पुरुष, 127608 महिला एवं 26 अन्य, नूरपुर में 156417 पुरुष, 133249 महिला एवं 9 अन्य वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में शामिल जनपद बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 324599 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 174520 पुरुष, 150067 महिला एवं 12 अन्य मतदाता शामिल हैं।
मतदान सिर पर, नहीं मिले फोटो पहचानपत्र
बिजनौर। लोकसभा के चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रशासन सभी तैयारियों को चाक चौबंद होने का दावा भी कर रहा है, लेकिन अभी तक जनपद में बनाए गए एक लाख 67 हजार नए मतदाताओं को फोटो पहचानपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
जनपद में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सितंबर 2013 से नवंबर 2013 तक बनाए गए एक लाख 67 हजार से अधिक मतदाता अभी तक वोटर आईडी कार्ड से वंचित हैं। अधिकारियों का कहना है कि नए मतदाताओं को रंगीन वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा कई मतदाताओं की शिकायत है कि उनके पहचान पत्रों के फार्म जमा करने पर भी त्रुटियां दूर नहीं की जा रही हैं। पूर्व के वर्षाें में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन इस बार नए मतदाताओं को मतदाता दिवस पर भी वोटर आई डी कार्ड उपलब्ध नही कराए गए हैं।
प्रशासन ने हटाए होर्डिंग्स
बिजनौर। आचार संहिता लागू होते ही शहर में लगे विभिन्न दलों के होर्डिंग्स प्रशासन ने हटाने शुरू कर दिए हैं। डीएम की प्रेस वार्ता के बाद कलक्ट्रेट के बाहर लगे राजनैतिक दलों के होर्डिंग्स पर प्रशासन का चाबुक चल गया। प्रशासन ने हार्डिंग्स हटाने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में जहां होर्डिंग्स लगे दिखाई दिए उन्हें भी उतार दिया गया। देर शाम तक प्रशासन इस काम में जुटा रहा। होर्डिंग्स हटाने केदौरान कई जगह सत्ता दल केनेता भी खड़े दिखाई दिए पर वे भी प्रशासन की कार्रवाई का विरोध नहीं कर पाए और अपने नेताओं केहोर्डिंग्स उतरते देखते रहे।
रात में ही बंटे थानों के चार्ज
बिजनौर। पुलिस महकमे में सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में आचार संहिता लगने की आशंका मेें रात में ही कई चहेते इंस्पेक्टरों को चार्ज बांट दिए गए।
मंगलवार की रात आचार संहिता की आहट लगते ही एसपी ने चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश वशिष्ठ को प्रभारी नियंत्रण कक्ष व यहां तैनात देशपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक चांदपुर, गैर जिले से आए सतपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक नूरपुर, नजीबाबाद में तैनात दरोगा श्याम सिंह नेगी को एसओ हीमपुर, क्राइम ब्रांच में तैनात दरोगा प्रमोद पंवार को एसओ कोतवाली देहात बना दिया गया। एएचटीयू सेल से डीके शर्मा को मंडावली थाना, मंडावली के प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार कन्नौजिया को एएचटीयू सेल प्रभारी, कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक उदयराज को डीसीआरबी प्रभारी, संदेश कुमार को पुलिस लाइन से सूचना अधिकार प्रकोष्ठ, देवराज सिंह, ब्रजमोहन सिंह को क्राइम ब्रांच, राजेंद्र प्रसाद क्राइम ब्रांच, घनेंद्र यादव एसओ नूरपुर से एसएसआई कोतवाली शहर, सुरेंद्र पचौरी एसओ हीमपुर से प्रभारी चांदपुर कस्बा चौकी, सुनील यादव सुचना अधिकार प्रकोष्ठ से गंज चौकी प्रभारी, गंज चौकी प्रभारी अजय यादव सूचना अधिकार प्रकोष्ठ, सतराज सिंह पुलिस लाइन से कोतवाली शहर, विक्र म सिंह स्योहारा, महीपाल सिंह कोतवाली देहात से वाचक एसपी, संतोष कुमार को कोतवाली शहर से नूरपुर भेजा गया। हद तो तब हुई जब बुधवार को आचार संहिता लगने पर डीकेशर्मा को मंडावली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। इसका मैसेज फ्लैश होते ही महकमे में हलचल मच गई। सूत्राें के मुताबिक मंडावली के प्रभारी निरीक्षक किशोर कन्नौजिया ने डीके शर्मा को चार्ज देने से मना कर दिया। इस बात पर दिनभर विवाद रहा। शाम को अफसरों के दखल के बाद डीके शर्मा को चार्ज मिला। एसपी अनीस अहमद अंसारी के मुताबिक सभी चार्ज आचार संहिता लगने से पहले दिए गए हैं।
आचार संहिता लगते ही प्रशासन अलर्ट
एसडीएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
धामपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की कवायद में जुट गया है। अधिकारियों ने इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
बुधवार शाम एसडीएम अंजूलता ने तहसील के सभागार में पुलिस अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मीटिंग ली। उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। चेताया कि आयोग के निर्देश पर अब किसी भी दल के प्रत्याशी या कार्यकर्ता का होर्डिंग नहीं लगा दिखाई देना चाहिए। बिजनौर लोक सभा सीट पर 10 और नगीना लोक सभा सीट पर 17 अप्रैल को मतदान होना है। एसडीएम ने धामपुर और अफजलगढ़ सीओ सर्किल के सभी थानों के प्रभारियों व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शांति व्यवस्था की पूरी तैयारी कर लें। दीवारों पर पार्टियों के लिखे लोकलुभावन नारों को पुतवा दें। किसी भी सार्वजनिक भवन आदि पर किसी भी दल का झंडा नहीं लगना चाहिए। यदि किसी को लगाना है तो उसकी अनुमति होनी चाहिए। मीटिंग में सीओ हरेंद्र यादव, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें