धामपुर। कृषि विभाग की ओर से कुंडीपुरा केदारपुर में किसान मेले में कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने किसानाें को गन्ने और गेहूं की बढ़िया फसल लेने के गुर बताए।
पंचायतघर में आयोजित मेले का उद्घाटन गांव के भाजपा नेता रवि कुमार, उपनिदेशक जसपाल सिंह ने किया। नगीना कृषि विज्ञान अनुसंधान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीएन मिश्रा और डॉ. मोहन सिंह ने किसानाें को गन्ने और रबि की फसल की बेहतरी के बारे में बताया। किसानों को मिल का केमिकल युक्त पानी खेती में नहीं डलवाना चाहिए। ऐसा करने से मृदा के लाभकारी कीटाें का खात्मा हो जाता है। उपजाऊ क्षमता भी समाप्त हो जाती है। पैदावार अपेक्षा से कम होती है। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. जसपाल सिंह ने गेहूं के बीजों के बारे में विस्तार से बताया। किसानाें के सरकारी गोदामों में बीज की कोई कमी नहीं है। जिले में दो हजार कुंतल गेहूं बीज उपलब्ध है। सरकार से प्रमाणित बीज का ही बुआई के लिए उपयोग करें। मेले में किसानों ने भी अपनी समस्याआें का निदान कराया।
कार्यक्रम में बैंक के लीड अधिकारी आरपी जरथ, भोपाल सिंह, उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह, मुख्य पशुधन अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार, उपसंभागीय प्रसार अधिकारी राजपाल सिंह, डाप्स समन्वयक डॉ. आरएस पिपल, रामेश सिंह आदि ने किसानाें को सुझाव दिए। संचालन एसएमएस बिजनौर प्रकाशवीर सिंह ने किया।