फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चौक पर बेहोश मिले युवक की शिनाख्त

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। नूरपुर के शहीद चौराहे पर बेहोश मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। ससुरालियों द्वारा पत्नी को नहीं भेजे जाने पर युवक ने नशे की गोलियां खा ली थीं। हालत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

ग्राम अहीरपुरा निवासी अली शेख की शादी करीब तीन साल पहले थाना हल्दौर के ग्राम सेलपुरा बमनौला निवासी यामीन की पुत्री के साथ हुई थी। आरोप है कि पति पत्नी के बीच करीब छह माह से विवाद चल रहा था तथा पत्नी अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार युवक अपनी पत्नी को लेने कई बार ससुराल गया लेकिन वह नहीं आई। दो दिन पहले भी युवक पत्नी को लेने गया था। अली शुक्रवार को नूरपुर गया था तथा वहां उसने नशे की गोलियां खा लीं और साइकिल से घर के लिए चल पड़ा। शहीद तिराहे पर वह बेहोश होकर गिर गया। रोड गश्त के पुलिसकर्मियों ने उसे नूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से नशे क ी गोलियां मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें