फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने भरे केवाईसी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कुकिंग गैस कनेक्शन के लिए केवाईसी फार्म जमा करने के लिए गुरुवार को मारामारी रही। नगर की चार एजेंसियों पर लगभग 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने फार्म जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन

गैस एजेंसियों पर गुरुवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता केवाईसी फार्म भरने पहुंचे। गैस कंपनियों की ओर से केवाईसी फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी, लेकिन एजेंसी संचालकों ने शेष उपभोक्ताओं के फार्म भरने के लिए कंपनी के निर्देश मिलने तक अभियान जारी रखने की बात कही है। इंडेन गैस एजेंसी पर 18 हजार उपभोक्ताओं में से 15 हजार, भारत गैस एजेंसी पर 16 हजार में नौ हजार, हिंदुस्तान गैस एजेंसी जलालाबाद पर आठ हजार में से 5800 तथा सर्वश्रेष्ठ गैस सेवा साहनपुर में सात हजार में से 4500 उपभोक्ताओं ने फार्म जमा किए। एजेंसी संचालकों ने शेष उपभोक्ताओं को तत्काल अपने केवाईसी भरने की सलाह दी है।

नॉन सब्सिडी सिलेंडर 910 रुपये में
नजीबाबाद। केंद्र सरकार द्वारा छह कुकिंग गैस सिलेंडरों के बाद सब्सिडी खत्म किए जाने की गैस एजेंसियों की 14 सितंबर से शुरू की गई प्रथम छमाही 31 मार्च 2013 को समाप्त हो रही है। सितंबर से नवंबर तक तीन सिलेंडर प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को चौथे कुकिंग गैस सिलेंडर नॉन सब्सिडी मूल्य पर लेने होंगे। यह मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य पर प्रत्येक माह एक तारीख को तय किया जाता है। फिलहाल नॉन सब्सिडी मूल्य लगभग 910 रुपये प्रति सिलेंडर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें