फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कलेक्टर चलाएंगे साइकिल स्टैंड

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रेेलवे मंडल अधिकारियों ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन की कमान टिकट क्लेक्टर (टीसी) को सौंपने के आदेश दिए हैं। इस आदेश को लेकर टीसी स्टाफ की नींद उड़ गई है। सीआईटी ने टीसी स्टाफ को स्टैंड का कार्यभार ग्रहण करा दिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड को अब वर्दीधारी टीसी चलाएंगे। साइकिल स्टैंड का ठेका काफी समय पूर्व समाप्त हो चुका था। सीनियर डीसीएम के आदेश पर सीआईटी आरएच मीणा ने ठेकेदार प्रतिनिधि से स्टैंड की जिम्मेदारी लेकर टीसी स्टाफ को सौंप दी। नई व्यवस्था के बाद साइकिल स्टैंड पर हर वक्त तीन टीसी तैनात रहेंगे। इनका मुख्य कार्य वहां खडे़ वाहनों की निगरानी करना होगा। फिलहाल मंडलीय अधिकारियों ने एक पखवाड़े के लिए यह जिम्मेदारी दी है। टिकट चेकर इस नई जिम्मेदारी के मिलने से हैरान हैं। रेलवे ने 96 स्क्वायर फीट जमीन स्टैंड के लिए ठेकेदार को सौंपी थी, लेकिन ठेकेदार के प्रतिनिधि अब तक लगभग तीन गुना से अधिक क्षेत्र में स्टैंड चला रहे थे। रेलवे कर्मचारियों के हाथों में स्टैंड की जिम्मेदारी आने से अब सीमित स्थान पर ही वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे दैनिक रेलयात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें