बिजनौर। जैन समाज के एलाचार्य 108 श्री निशंक भूषण महाराज का चातुर्मास निष्ठापन समारोह 21 वें दिन धूमधाम के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम में ण्मोकार मंत्र का सर्वाधिक जाप करने वाले, आलू नहीं खाने का संकल्प लेने वाले तथा सर्वाधिक माला का जाप करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। सामूहिक पूजा के उपरांत चातुर्मास का समापन किया गया।
महावीर बाल विद्या मंदिर में जैन समाज के एलाचार्य 108 श्री निशंक भूषण महाराज द्वारा 21 दिन तक चलाए गए चातुर्मास कार्यक्रम का समापन विधि विधान से किया गया। इस दौरान ण्मोकार मंत्र का सर्वाधिक जाप करने वाले तथा आलू का त्याग करने वाले को सम्मानित किया गया। चातुर्मास में सर्वाधिक माला का जाप करने वालों तथा महाराज श्री के आहर में सर्वाधिक सहयोग देने वालों को भी सम्मानित किया। समारोह में प्रदीप जैन और स्नेहलता जैन के सहयोग से प्रकाशित महाराज जी की पुस्तक महकते पुष्प व जैन समाज द्वारा प्रकाशित पुस्तक रत्न कलश का विमोचन भी किया गया। प्रवचन व संदेश के प्रचार प्रसार के लिए अशोक कुमार जैन को भी सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जैन समाज के लोग जैन मुनि के साथ शोभा यात्रा के रूप में जैन मंदिर पहुंचे। यहां पर सामूहिक पूजा की गई। उसके बाद महाराज श्री द्वारा प्रदीप कुमार जैन के निवास पर कलश की स्थापना करने के बाद जैन मुनि विहार के लिए प्रस्थान कर गए। इस मौके पर अशोक जैन, संजय जैन, विनयांजलि, आर के जैन, पवन जैन आदि मौजूद थे।