फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निदान न होने पर कई गांवों के किसानों का एक्सईएन द्वितीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Tue, 18 Dec 2018 12:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्सईएन कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ और स्योहारा क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को विद्युत निगम के एक्सईएन द्वितीय के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और समस्याओं का निदान न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निगम में बगैर रिश्वत के कोई अधिकारी या कर्मचारी समस्याओं का निदान करने में रुचि नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू स्योहारा ब्लाक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में किसान एक्सईन द्वितीय के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि घरेलू कनेक्शन लेने के बाद निगम की ओर से उन्हें अनापशनाप बिल भेजे जा रहे हैं। शिकायत करने के बाद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनके द्वारा बिजली के कनेक्शन को एक किलोवाट के लिए गए है, पर निगम ने पिछले कुछ समय से उनकी बगैर सहमति के उनके कनेक्शनों की क्षमता को अपने आप दो किलोवाट कर दी है। जहां पहले प्रति किलोवाट उन्हें माह में चार सौ रुपये देने पड़ रहे थे। वहां ऐसे में अब उन्हें आठ सौ रुपये प्रति माह देने को विवश होना पड़ रहा है। इतना ही बिलों में आ रही गलत रीडिंग को सही नहीं किया जा रहा है। सही कराने के नाम निगम के बाबू रिश्वत की मांग करते हैं। चेताया कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। निगम के एसई श्रीसदगुरु श्रीवास्तव का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सईएन अरुण कुमार ने प्रदर्शनकारियों के लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। एक्सईएन का कहना है कि निगम की ओर से गांवों में शिविर लगाकर उनकी समस्याओं का निदान गांवों में किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अनुज बालियान, त्रिवेंद्र सिंह, देवेंद्र अहलावत, देवराज सिंह, अमित कुमार, आलोक कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, राजकुमार, अंकित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें