फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेंद्र ब्लॉक अध्यक्ष व नेमीशरण मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरेंद्र ब्लॉक अध्यक्ष व नेमीशरण बने मंत्री
विज्ञापन

नूरपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव में धीरेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष व नेमीशरण सलूजा को मंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हीमपुर बुजुर्ग में हुई चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित समय तक एक-एक ही आवेदन आने पर निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार चौधरी व रिजवान अख्तर ने दोनों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। इससे पूर्व विद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों ने विद्यालयों में विद्यालयों में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति कराने के लिए अभिभावकों, समाजसेवियों, व जन प्रतिनिधियों का सहयोग लेने को कहा गया। परिषदीय विद्यालयों ने अभी तक उर्दू की पुस्तकें न पहुंचने पर रोष जताया गया। शीघ्र ही पुस्तके उपलब्ध कराने व शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान जाहिद अल्वी, अरशद जमाली, विजेंद्र कुमार सआदत हुसैन, शमीम अख्तर, स्वाति तोमर, मीना त्यागी, रवीना, निशाराज बंसल, सारिका सैनी, मो.ताहिर पवन कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें