फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर ईंट लगने से किसान की मौत, कोहराम .

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर में काम कर रहे किसान के सिर पर ईंट गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र केे गांव चक धनौरी निवासी मोहम्मद आलम (24) किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार को वह परिजनों के साथ घर परिसर में कुछ काम कर रहा था। तभी छत से एक ईंट गिर पड़ी। सिर में ईंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि परिजनों ने लिखित में पत्र दिया है कि उसके मोहम्मद आलम की मौत सिर पर ईंट गिरने से हुई है। बावजूद इसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें