फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण न होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। ढबारसी में तैनात एएनएम के डेढ़ माह से अवकाश पर होने से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। यहां शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ढबारसी में एएनएम पद पर पूनम सैनी तैनात है, लेकिन पिछले डेढ़ माह से वह अनुपस्थित चल रही हैं। ग्रामीणों ने भी एक पत्र जिलाधिकारी को भेजकर टीकाकरण के सुचारु रूप से करवाने की मांग की है। पत्र पर जितेंद्र शुक्ला, नितिन त्यागी, नवनीत त्यागी, करनवीर सिंह, अंकित सागर, रवि भाटी, संजय कुमार, विनीत शर्मा, राजेन्द्र सिंह नागर, सुरेश त्यागी, ग्राम प्रधान पारूल गोयल के हस्ताक्षर हैं। रहरा सामुदायिक केंद्र के प्रभारी डा. सौरभ त्यागी का कहना है कि एएनएम के अनुपस्थित रहने के कारण टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें