फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से सड़कों पर रेंग कर दौड़े वाहन, ठंड की वजह से कई स्कूलों में अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (ब्यूरो)। बुधवार को सुबह से दोपहर तक कालागढ़ में घना कोहरा छाया रहा। कालागढ़-धामपुर मार्ग पर वाहनों के आवागमन में समस्या आई। धामपुर, अफजलगढ़ , रेहड़ और शेरकोट क्षेत्र में भी बुधवार को सवेरे से घना कोहरा छाए रहने से हाईवे 74 व अन्य मार्गो पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में चालकों ने वाहनों की लाइटों को जलाए रखा।
विज्ञापन

सुबह अचानक से मौसम में परिवर्तन आ गया। पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपट गया। जिसकी वजह से दृष्यता घट गई। जिसके कारण कालागढ़ धामपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। स्कूल कॉलेज में बच्चों की संख्या भी कम रही। पूरे दिन ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। धामपुर के कई स्कूलों में अचानक बढ़ी ठंड की वजह से अवकाश कर दिया गया। उधर, पालिका की ओर से अभी तक ठंड से बचाव के लिए रैनबसेरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि पालिका के संरक्षण में रोडवेज पर बने ररैन बसेरे के अधिकांश भाग पर लोगों का अवैध रूप से कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें