फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर में मस्जिद के सामने तार टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठीक नहीं हुआ टूटा हुआ विद्युत तार
विज्ञापन

हल्दौर। गांव फजलपुर ढाकी में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी की मस्जिद में आयोजित बैठक में विद्युत लाइन ठीक न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को विद्युत हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से कई नमाजी, ग्रामीण करंट की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम नमाजी नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में आए थे। इस दौरान मस्जिद के पास एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर गिर गया। टूटे तार में करीब तीन घंटे तक बिजली आती रही। गांव वाले करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। किसी हादसे को रोकने के लिए गांव वाले टूटे तार से दूर सड़क के दोनों को खड़े हो गए और वहां से किसी को नहीं गुजरने दिया। सूचना पर निगम अधिकारियों ने करीब दस बजे विद्युत आपूर्ति बंद की। बुधवार को दोपहर दो बजे तार जोड़ा गया। इस दौरान गांव वालों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव में दो दिन में हुए इन दो हादसों के विरोध में मस्जिद में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि गांव की विद्युत लाइन बहुत जर्जर हो गई है। जर्जर तारों को तुरंत बदलवाने की मांग की गई। ऐसा न होने पर पैजनियां बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। असलम, यामीन, राशिद, अब्बास अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें