फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बांटे जा रहे घटिया मौजे, शिक्षक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को वितरित किए जा रहे मौजों का स्तर घटिया होने से शिक्षक परेशान हैं। अभिभावकों में भी मौजों को लेकर गुस्सा है। छात्रों के मौजे पहनते ही सिलाई निकल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजों की जांच कराने के लिए सैंपल शासन को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र छात्राओं को जूतों के साथ में दो दो जोड़ी मौजे देने के आदेश दिए थे। मौजों की खरीदारी शासन स्तर पर की गई है। पिछले कई दिनों से जिले के स्कूलों में जूते व मौजे बच्चों को बांटे जा रहे है। बच्चों को बांटे जा रहे मौजे पहनते ही उनकी सिलाई निकल रही है। छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजों को घटिया बता रहे है। स्कूलों में मौजों को लेकर शिक्षक परेशान हैं। अभिभावक छतरपाल सिंह , राजपाल , राज बहादुर, पवन कु मार का कहना है कि मौजे घटिया है। ये बच्चो को बांटे नहीं जाने चाहिए थे। दूसरी ओर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री प्रशांत सिंह व उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंत्री दुष्यंत कुमार ने घटिया मौजे देने वाली फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने मामले में शासन को मांग पत्र भेज कर जांच कराने को कहा है। दूसरी ओर, प्रभारी बीएसए शिव कुमार ने बताया कि मौजों की जांच कराने के लिए सैंपल शासन को भेजे जा रहे है। जांच के बाद ही शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें