फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींदडू़ में 20 परिवार कर रहे टीकाकरण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
20 परिवार कर रहे टीकाकरण का विरोध
विज्ञापन

नींदडू़।
सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत कराए जा रहे टीकाकरण में जहां शिक्षित परिवार बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, वहीं 20 परिवार ऐसे भी हैं, जो अपने बच्चों को रोगमुक्ति के टीके लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की एएनएम रीना कुमारी ने बताया कि केंद्रीय सरकार द्वारा जारी सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को पांच प्रकार की बीमारी से सुरक्षा के टीके (पेंटा-प्रथम) लगाए जा रहे हैं। नींदडू़ खास में शून्य से दो साल तक के बच्चों की संख्या करीब 300 है। सात दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलने वाले टीकाकरण के लिए नींदडू़ खास को नौ सेंटरों में बांटा गया है। 11 दिसंबर को 18 बच्चों को टीके लगाए जाने थे, किंतु 15 ने टीके लगवाए। तीन परिवारों ने टीके लगवाने से मना कर दिया। 12 दिसंबर को 20 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य था, 19 बच्चों के टीके लग गए, एक परिवार ने टीकाकरण का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला स्तर से बनाई गई जनजागरण टीम के सदस्य प्रदीप कुमार लेखपाल, सुरेंद्र कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी तथा प्रधान रेशमा मुदस्सर ने टीकाकरण का विरोध कर रहे परिवारों को टीकाकरण का महत्व समझाया। इसके बाद कई परिवार अपने बच्चों को टीके लगवाने के लिए राजी हो गए, किंतु 20 से अधिक अभी भी इनकार कर रहे हैं। टीम सदस्यों का कहना है कि गांव के संभ्रांत लोगों को साथ लेकर इनकार करने वाले परिवारों को समझाकर टीके लगवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें