बिना सब्सिडी वाला सिलेेंडर महंगा, कमर्शियल सस्ता
बिजनौर।
गैस कंपनियों ने इस महीने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कमी की है। उधर, बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 13 रुपये महंगा हो गया है। सब्सिडी लेने वाले उपभोक्ताओं पर कीमतों का असर नहीं पड़ेगा।
गैस सिलेंडर के मूल्य हर महीने की पहली तारीख को पुनर्निर्धारित होते हैं। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर का मूल्य 1124.50 रुपये था। इस महीने कमर्शियल सिलेंडर का मूल्य 1056.50 रुपये किया गया है। इस तरह कीमत में 68 रुपये की कमी आई है। रसोई गैस के दामों में भी इस बार इजाफा किया गया है। पिछले महीने गैस सिलेंडर का मूल्य 569 रुपये था, जो इस महीने 582 रुपये का है। कीमत में 13 रुपये इजाफा हुआ है। बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं पर इस कीमत का असर नहीं पड़ेगा। उनको मिलने वाली सब्सिडी बढ़े मूल्य के अनुपात में बढ़ा दी जाती है। एचपी गैस एजेंसी यूनियन जिलाध्यक्ष निशा राघव के मुताबिक, सिलेंडरों के नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।