फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट मेले के चलते भयंकर जाम में फंसे सैकड़ों वाहन, हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट मेले के चलते लगा लंबा जाम
विज्ञापन

रायपुर सादात (बिजनौर)। पुलिस की ढुलमुल व्यवस्था से कल्याणमल देवता मंदिर पर आने वाले हजारों श्रद्धालु और कई गांवों के लोग घंटों परेशान रहे। गांव कोटकादर से रायपुर चौराहे तक जाम लगने से कई श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

गांव कोटकादर स्थित प्राचीन कल्याणमल देवता मंदिर पर आषाढ़ मास के प्रत्येक रविवार को धार्मिक मेले का आयोजन होता है। रविवार को तड़के करीब चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गए। सुबह करीब नौ बजे तक क्षेत्र के मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गईं। छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। करीब तीन से चार किमी लंबी वाहनों की कतारों के बीच श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोग भी फंसे रहे। नगीना देहात थाना प्रभारी के नेतृत्व में नगीना देहात, बढ़ापुर, कोतवाली देहात पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों की क्षेत्र में तैनाती रही, मगर पुलिस की ढुलमुल व्यवस्था का खामियाजा मंदिर पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों को भुगतना पड़ा। कुछ लोगों द्वारा अव्यवस्था की शिकायत नगीना सीओ से की गई, मगर घंटों तक भी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय नहीं हुए। दूसरी ओर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें