एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुरू किया अभियान
नजीबाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन ने मतदाता जागरूकता अभियान साहनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से शुरू किया।
एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विकास आर्य के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय साहनपुर से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ मतदाता होता है। मतदाता ही देश को स्थाई सरकार देता है। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान करने, किसी प्रलोभन और बहकावे में न आकर सही प्रत्याशी को मत देकर सरकार बनवाने में सहभागी बनने की सलाह दी। एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के विकास आर्य, अदनान मलिक एड., महफूज, रोहित ने किया। फाउंडेशन की ओर से जल्द नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मतदाता जागरूकता रैली और संगोष्ठी आज
नजीबाबाद। प्रशासन के निर्देशन में स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता से 30 मार्च को आज प्रात: आठ बजे तहसील परिसर से एसडीएम उमेश कुमार मिश्र मतदाता जागरूकता रैली शुरू करेंगे। विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली एमडीएस इंटर कॉलेज पहुंचेगी। कॉलेज में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उधर नगर में पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में दोपहर शांति और सुरक्षा की दृष्टि से फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।