फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बोंड न भरे जाने से किसान अधिकारियों से खफा, आंदोलन को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना बांड न भरे जाने से किसान खफा
विज्ञापन

धामपुर। किसानों का आरोप है कि धामपुर और अफजलगढ़ चीनी मिल की ओर से गन्ना पर्चियों को बढ़वाने को मांग करने के बाद भी पर्ची बांड नहीं भरवाए जा रहे हैं। बांड न भरवाने से उनमें असंतोष है। चेताया कि यदि दोनों चीनी मिल की ओर से जल्द ही गन्ना बांड भरवा कर पर्चियां उपलब्ध नहीं कराई गई तो आंदोलन होगा। भाकियू अफजलगढ़ और धामपुर इकाई के किसान कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी पर्चियों के बेसिक कोटे में कट जाने के कारण पर्चियां कम आ रही है। ऐसा होने से उनके खेतों में अभी काफी गन्ना खड़ा है। जिसकी मिल को आपूर्ति करने में उन्हें परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि उनके स्तर से डीसीओ बिजनौर को भी अवगत करा दिया गया है। गन्ना समितियों के अधिकारियों से भी कई बार बांड भरवाने की सिफारिश की जा चुकी है। इन अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली जा रही है। किसान महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, मदन पाल सिंह, कोमल सिंह, दुष्यंत कुमार, दिनेश सैनी ने बताया कि उनके स्तर से डिप्टी केन कमिश्नर को ज्ञापन से अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें