पुलिस की मौजूदगी में मामला हुआ शांत
नहटौर। बकरीद के बाद पशुओं के अवशेष फेंकने का विरोध करने वाले लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया है। पुलिस का मानना है कि किसी भी स्थान पर माहौल बिगाड़ने के लिए कोई अवशेष नहीं फेंका गया था। लोगों की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं सामने आई थीं।
बकरीद के बाद मोहल्ला जोशीयान और कासमपुर लेखराज स्थित चामुंडा मंदिर के पास तालाब में पशुओं के अवशेष पड़े मिलने पर विवाद हो गया था। चामुंडा मंदिर के प्रांगण में पशुओं के अवशेष मिलने पर लोगों में रोष फैल गया। दर्जनों लोगों ने थाने में जाकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर भी दी थी, पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर अवशेषों को उठवाकर मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक दोनों स्थानों पर पशुओं के अवशेष लापरवाही के कारण मिले हैं। चामुंडा मंदिर के पास तालाब में किसी ने अवशेष फेंक दिए, जो पानी में बहते हुए मंदिर के पास तक आ गए थे। लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। माहौल बिगड़ाने की कोई बात नहीं थी। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि लोगों को समझा दिया गया है।