फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में हमलावरों की गिरफ्तारी, वरना आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने पुलिस को चौबीस घंटे के भीतर कार्यकारी अध्यक्ष श्योनाथ सिंह के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़कों पर आंदोलन करने की चेतवानी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महासभा की बैठक क्षेत्र के गांव आलमपुर कैच में जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र प्रजापति के आवास पर हुई। जिसमें बोलते हुए प्रदेश महासचिव नवनीत कुमार गोला ने कहा कि प्रदेश में कानून पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्योनाथ सिंह प्रजापति पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। कहा कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है, जिसकी वजह से हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस दौरान देवराज सिंह प्रजापति, ओमकार प्रजापति, वीर सिंह प्रजापति, काविंद्र सिंह, दिनेश प्रजापति, उमेश चन्द प्रजापति, चेतराम आर्य, शीशराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें