फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक बेन को लेकर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। पालीथिन पर 15 जुलाई से प्रतिबंधन करने की तैयारी है। इसी को लेकर नगर पंचायत नौगावां सादात के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जागरूकत रैली निकालकर लोगों से प्लास्टिक और थर्माकोल से बने डिस्पोजल आइटमों का उपयोग न करने की अपील की। इससे पहले बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप कुुमार ने कर्मचारियों से शासन के मंशा के अनुरूप प्लास्टिक और थर्माकोल से बने डिस्पोजल आइटमों को बेन करने में सहयोग का आहवान करते हुए लोगों को जागरूक करने को कहा। ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। इसके बाद कर्मचारियों ने खेड़ मोड़ से रैली शुरु कर नई बस्ती, पंजाब नेशनल बैंक के बाद अंत नगर पंचायत परिसर पहुंचकर रैली का समापन हुआ। रैली निकाले जाने के दौरान नगर पंचायत के विजय शर्मा, अनिल कुमार, बुंदू, मोहम्मद निहाल, सिराजुल हसन, इफ्तखार, एजाज हैदर व सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें