अतुल सिसौदिया बने अध्यक्ष
बिजनौर। अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने अधिवक्ता परिषद की बिजनौर इकाई के लिए अधिवक्ता अतुल सिसौदिया को अध्यक्ष, चंद्रवीर सिंह को महासचिव, आनंद जिंघाला, गजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, अजय सिंह को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार अग्रवाल को संरक्षक नियुक्त किया है।
स्केटिंग के लिए होगा चयन
बिजनौर। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से तृतीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन 25 दिसंबर को इंदिरा पार्क के स्केटिंग ग्राउंड में होगा। इंदिरा पार्क में नीरज शर्मा की अध्यक्षता, प्रवीण गर्ग के संचालन में आयोजित बैठक में 29 से 31 दिसंबर को नोएडा में प्रस्तावित रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में संजीव, प्रवीण गर्ग , विकास अग्रवाल, सिरीन खां, संदीप भटनागर आदि मौजूद रहे।