फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम गायब होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर और मंडावर में मतदाताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 27 व 31
हल्दौर/मंडावर । कुष्ठ आश्रम के परिवारों ने निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम न होने पर जमकर हंगामा किया और मामले की शिकायत डीएम से करने का निर्णय लिया। वहीं मंडावर में कस्सावान के मोहल्लावासियों ने मतदाता सूची से नाम गायब होने पर हंगामा किया।
हल्दौर में बल्दिया मार्ग पर कुष्ठ आश्रम स्थित है। करीब बीस वर्षों से आश्रम में कुष्ठ रोगी रह रहे हैं। कमला देवी, चंदन सिंह, शांति देवी, गीता देवी, लक्ष्मण गिरि, आरती देवी, पुनिया देवी आदि निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिला। मतदाता सूचनी में नाम नही आने पर परिवारों ने रोष प्रकट करते हुए धूलिया मंदिर पर पहुंचकर हंगामा किया। पत्र भेजकर मामले की शिकायत डीएम से करने को कहा है। उनका कहना है कि उनका नाम मतदाता सूची से निकालकर उनसे मतदान करने का अधिकारी छीना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावर के मोहल्ला कस्सावान निवासी चंद्र सिंह, सुंदर सिंह, जितेंद्र, विकास, ललित, रेखा, गौरी और आरती ने बताया कि विधानसभा में उन्होंने वोट डाले थे। उनका आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत उनके करीब 200 वोट कटवा दिए है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से कई बार वोट जोड़ने की अपील भी की थी, लेकिन वोट नही जुड़ा। उन्होंने वोट काटने पर नाराजगी जताते हुए सहकारी समिति के बूथ पर प्रदर्शन किया। उन्होंने इसकी शिकायत शासन से करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें