फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुर्घटनाओं में युवती सहित दो मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में युवती सहित दो की मौत
विज्ञापन

- गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया
- स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर स्वीफ्ट कार पेड़ से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा।
दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवती सहित दो की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार की रात स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर गांव बगवाड़ा के पास स्वीफ्ट डिजायर कार की किसी वाहन से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें कार चला रहे 40 वर्षीय नसीम पुत्र वसीम की मौत हो गई। राहगीरों की मदद से शव को सीएचसी पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि वसीम स्वयं ही कार चला रहा था। अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टक्करा गई। इससे उसकी मौत हो गई। युवक दिल्ली का निवासी था। परिजनों कोई कार्रवाई न करके शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा बुधवार की दोपहर को बाइक और स्वीफ्ट डिजायर कार की टक्कर हो गई, इसमें एक युवती की मौत हो गई। गांव जमापुर निवासी शाहनवाज बाइक से नाजमा (21) पुत्री मुल्ला इदरीस और शोबिना पुत्री अलाउद्दीन निवासी कांठ जिला मुरादाबाद को लेकर अपने गांव जमापुर जा रहा था। सहसपुर में मीट फैक्ट्री के पास स्योहारा की ओर से आ रही कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसके कारण नाजमा की तो मौके पर ही मौत हो गई। शाहनवाज और शोबिना घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह नेे बताया कि पुलिस मेें रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वीफ्ट डिजायर चालक कार को घटना स्थल से कुछ दूरी पर छोड़ का फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें