फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर ब्लाक के पांच जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच जिला पंचायत सदस्य के लिए 74 प्रत्याशी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर (अल्हैपुर) ब्लाक क्षेत्र 97 ग्राम सभाओं में जिला पंचायत सदस्य पद के पांच निर्वाचन क्षेत्र हैं। इन पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में अलग अलग निर्वाचन क्षेत्रों से सदस्य पद पर कब्जा करने को 74 प्रत्याशी मैदान में है। जिले में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में इनके भाग्य का फैसला दो लाख दो हजार 817 मतदाता अपने वोटों का अधिकार कर करेंगे।
धामपुर तहसील क्षेत्र के अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र में 97 ग्राम पंचायतें एवं 124 क्षेत्र पंचायत निर्वाचन वार्ड हैं। पांच जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र धामपुर प्रथम 19, द्वितीय से 16, तृतीय से 11, चतुर्थ से दस और धामपुर निर्वाचन क्षेत्र पंचम से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों में वोटों की स्थिति
अल्हैपुर ब्लाक के धामपुर प्रथम निर्वाचन क्षेत्र में 33781 वोट हैं। धामपुर द्वितीय क्षेत्र में 42447, तृतीय निर्वाचन क्षेत्र में 43133, धामपुर चतुर्थ में 39223 और धामपुर पंचम निर्वाचन क्षेत्र में 40231 मतदाता है।
धामपुर ब्लॉक क्षेत्र में कुल 124 क्षेत्र पंचायत वार्ड हैं। इन बीडीसी वार्डों में से एक से लेकर 24 वार्डों को मिलाकर धामपुर प्रथम जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन है। इसी प्रकार से धामपुर द्वितीय जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र में 25 से लेकर 50, तृतीय में 51 से 76, चतुर्थ में 77 से 101 तक के वार्ड और धामपुर पंचम में 102 से लेकर 124 तक के बीडीसी वार्ड शामिल है।
विज्ञापन

चुनाव प्रपत्रों को तैयार करने में लगे तहसील कर्मी
तहसील सभागार में राजस्व कर्मी चुनाव प्रपत्र तैयार करने में लगे हुए हैं। रजिस्टार कानूनगो विनीता चौहान ने बताया कि अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र में 335 मतदान स्थल बनाए गए हैं। तहसील सभागार में मतदान संपन्न कराने को चुनाव प्रपत्र तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें तहसील कर्मी अमित कुमार, विनोद कुमार, डेविड कुमार, रूपा, अमितु शर्मा, रीना को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें