फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से गदायिका जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल

विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र के हाइवे से गांव गदायिका जाने वाला बदहाल संपर्क मार्ग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
हाईवे से गदायिका जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल
विज्ञापन

मंडावली। हाईवे से गांव गदायिका उर्फ फजलपुर मान जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग क्षेत्र के गदायिका से जटपुरा बोंडा और गामड़ी गुड़ा आदि गांवों को जोड़ता है। ग्रामीण लाखन सिंह, नौबहार सिंह, वीर सिंह, कमल सिंह, मलखान सिंह, विजय सिंह, दयाराम सिंह आदि ने बताया कि इस मार्ग की लंबाई हाईवे से गदायिका तक एक किलोमीटर है। जो पिछले एक साल से क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और नुकीले पत्थर पड़े हुए हैं। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर दोपहिया वाहनों के फिसलने से कई चालक घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें