फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोगुना किराया वसूल रहे हैं डग्गामार वाहन
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। कोटावाली नदी रपटा ध्वस्त होने और तकनीकी खराबी के चलते कोटावाली पुल से छोटे वाहनों का आवागमन जारी है। क्षेत्र से रोडवेज बस न गुजरने पर डग्गामार वाहनों द्वारा डेढ़ से दो गुना किराया वसूलने पर यात्रियों में रोष है। नजीबाबाद से हरिद्वार का किराया रोडवेज बस में 70 रुपये, भागूवाला से 50 रुपये है, जबकि डग्गामार वाहन 100 से 150 रुपये वसूल रहे हैं।
नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर बने कोटावाली नदी के पुल में अगस्त 2017 को तकनीकी खराबी आ गई थी। सेतु निर्माण इकाई ने जांच के बाद पुल से रोडवेज बस सहित भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। सेतु निर्माण इकाई ने पुल के समानांतर नदी क्षेत्र में पक्के रपटे का निर्माण कर भारी वाहनों आवागमन शुरू कराया था। विगत कई दिनों से कोटावाली नदी में उफान आने के बाद पक्का रपटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे बाद प्रशासन ने रोडवेज बसों सहित भारी वाहनों को पूर्वी गंगनहर चंदक हैड से डायवर्ट कर हरिद्वार-नजीबाबाद को जोड़ा। रोडवेज बस बिजनौर मार्ग से नजीबाबाद-हरिद्वार आवागमन कर रही हैं। वहीं डग्गामार छोटे वाहन कोटावाली पुल से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहनपुर, राहतपुर खुर्द, मंडावली, भागूवाला के यात्रियों को नजीबाबाद और हरिद्वार आने जाने के लिए डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहन यात्रियों से डेढ़ से दो गुना किराया वसूल रहे हैं। इनमें देहरादून और हरिद्वार से आने वाले वाहन ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। आबिद, गुलशिताब, अहसान एड., फरीद अहमद, शहजाद, मुकेश, आफजाल का कहना है कि प्रशासन की ढील से डग्गामार वाहनों संचालकों के हौसले बुलंद है। यात्रियों ने प्रशासन से डग्गामार वाहनों द्वारा अवैध किराया वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें