अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि बेमियादी हड़ताल पर बैठे लेखपालों अपने काम पर लौट जाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने लेखपालों से बातचीत कर हल निकालने की बात हुई है। लेकिन उनका तानाशाही रवैया अपनाना ठीक नहीं है। अगर कोई भी दादागिरी या गुंडई और धरने पर बैठेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ओडीएफ घोषित कार्यक्रम के बाद चेतन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत की। सपा के पैनल द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर दिए ब्यान पर कहा कि सभी शिक्षण संस्थान केंद्र व प्रदेश सरकार के अधीन आती हैं। उन्हें सरकार की बात संस्थानों को मानना पड़ेगा और माननी ही होगी। कुंभ मेले से पहले साधुओं की पहचान करने वाले प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार साधुओं को अपमान नहीं कर रही है। देश के अंदर और बाहर में फर्जी लोग बहुत है, साधु संतों के वेश में मेले में घुस सकता है। जिसके बाद कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है। इस लिए सरकार चाहती है कि कोई घटना न हो। जरूरी है कि सभी की तलाशी होनी चाहिए। साधु संत टारगेट नहीं है, कानून व्यवस्था की दृष्टि से सब के लिए कार्रवाई की जा रही है।