फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर पांचवे दिन भी लेखपालों का धरना जारी, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेमियादी हड़ाताल पर बैठे लेखपालों पर सख्ती कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने ग्याहर लेखपालों के निलंबन कर दिया गया। बावजूद इसके लेखपाल हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हैं। लेखपालों ने जिला मुख्यालय पर पांचवे दिन में धरना जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जनपद की अमरोहा, नौगावां, धनौरा और हसनपुर तहसील के लेखपालों ने कलक्ट्रेट के बाहर पार्क के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार द्वारा लेखपालों को निलंबित करने की निंदा की। वहीं धनौरा एसडीएम ने बीस लेखपालों द्वारा हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की झूठी खबर रिपोर्ट देने पर नाराजगी जताई। कहा कि धनौर तहसील के चार लेखपाल पहले से छूट्टी पर चल रहे हैं। लेखपालों ने सरकार को चेतवानी दी कि मांगों के निस्तारण के अलावा लेखपालों का निलंबन वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। रोहताश सिंह, मुस्तकीम अहमद, नन्हे सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, विवेक कुमार शर्मा, परवेज, पीतेंबर, विक्रम सिंह त्यागी ने धरने को संबोधित किया। इस दौरान भगवान सिंह, गजेंद्र सिंह, कुमारी स्वाति, कुमारी पंकज, अनामिका, कुमारी दीपिका पांडेय, अंकुर कुमार, सत्येंद्र कुमार, रोचक कुमार, नरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, राजेश वर्मा, कुमारी अनु चौधरी, कुमारी पूजा, कुमारी शिवानी, दीपक, जीशान अली, दीपक चौधरी, नीतू, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें