फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लोग दलितों को अछूत समझते हैं, रामगोविंद चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की विरोधी है और संविधान को बदलने की मंशा रखती है। भाजपा को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब सच जान चुकी है। नूरपुर व कैराना उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश की जनता के सामने झूठ बोला है। भाजपा ने वर्ष 2014 के अपने संकल्प पत्र में कहा था कि विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपये डाले जाएंगे, लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी किसी के खाते में एक रुपये नहीं आया। कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के नाम पर धोखा किया है। कर्ज माफी में इतनी शर्तें जोड़ दी गईं कि किसानों को उनका लाभ ही नहीं मिला।
कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता किसान की दुर्दशा हो गई है। प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और किसान का बेटा सीमा पर अपनी जान दे रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी युवाओं को एक भी नौकरी नहीं दी गई, बल्कि सपा सरकार में की गई भर्तियों को उलझा दिया गया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी नईमुल हसन को जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ अमरोहा जिलाध्यक्ष सुखवीर यादव, ओमप्रकाश यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें