दोघट (बागपत)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को चौगामा क्षेत्र में शनिवार को भी जगह-जगह कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने पाकिस्तान के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल टीकरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज तमेला गढ़ी के बच्चों ने कैंडल जलाकर और यज्ञ में आहुतियां डालकर शहीद जवानों श्रद्धांजलि अर्पित की। पुसार, दोघट, आदमपुर में शोकसभा की। दोघट कस्बे में युवाओं व पुसार बस स्टैंड पर दुकानदारों ने आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के पुतले दहन किए। निरपुड़ा गांव में ग्रामीणों ने मौन जुलूस निकाल कर बड़े शिव मंदिर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। दोघट कस्बे में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इसमें मा. जमशेद अली, विशु, निखिल, सहदेव, निश्चय राणा, बबलू, मनोज पंवार, सतेंद्र राठी, हरेंद्र, बाबूराम, सूबेदार प्रताप सिंह, प्रियव्रत, पं. बिल्लू, विक्रम राणा, बिजेंद्र राणा, जयपाल सिंह, रणपाल ठेकेदार, मांगेराम, मा. शशीकांत सरल, रुकमपाल यादव, देवेंद्र, राजीव प्रधान, विकास, अचिन, राजीव पंवार, रोहित, प्रमोद, सादिक आदि रहे।