फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया प्रमाणपत्रों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव स्थित आर्य मार्केट में चौधरी रमेशचंद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चल रहे गरीब नवाज कौशल विकास योजना से चल रहे प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने छात्राओं को प्रमाणपत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। आज महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नरेश वर्मा ने किया। इस दौरान संजीव ढाका, सुनील ढाका, कंवर पाल आर्य, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, जितेंद्र प्रमुख, नरेश सोनी, बाबू खान आदि रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें