फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने दी गर्मी से राहत, किसानों में जगी भारी बारिश की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह राहत लेकर आई, क्षेत्र में हुई हल्की बारिश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह राहत लेकर आई। क्षेत्र में हल्की बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। भारी बारिश की उम्मीद जगी है। आकाश में पूरे दिन बादल छाए रहे। मंद-मंद हवा भी चलती रही। इससे तापमान में कमी आई है। वहीं शाम के समय गजरौला में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे हवा में ठंडक आ गई। उधर मौसम विशेषज्ञों का कहना है 29 जून तक पूरे क्षेत्र में मानसून छा जाएगा, बारिश शुरू हो जाएगी।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। गर्मी ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। न दिन में चैन मिलता है न रात में। लेकिन मंगलवार की शाम से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। रात्रि में आकाश में बादल छाए रहे, तेज हवा चलती रही। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। बुधवार की सुबह क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद आकाश में पूरे दिन बादल उमड़े रहे, हवा भी चलती रही। इससे तापमान में कमी आई है, गर्मी से लोगों को राहत मिली है। क्षेत्र में भारी बारिश होने की उम्मीद जगी है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी चरन सिंह ने बताया कि मौसम विशेषज्ञों ने अगले चौबीस घंटे में क्षेत्र में अच्छी बारिश की होने की उम्मीद जताई है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक दो दिन में एनसीआर समेत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून छा जाएगा। मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें