फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री आज करेंगे स्वाहेड़ी बिजलीघर को लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले को आज औपचारिक रूप से नवनिर्मित स्वाहेड़ी बिजलीघर का तोहफा मिल जाएगा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा स्वाहेड़ी बिजलीघर का लोकार्पण करेंगे। विद्युत निगम ने लोकार्पण की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से जिले में बिजली संकट बना था। उपभोक्ताओं द्वारा जिले में उच्च पावर स्टेशन बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन भेजे गए। इस पर 2012-13 में स्वोहड़ी में 400 एमवीए का बिजलीघर स्थापित करने की मंजूरी मिली। करीब एक साल बाद काम शुरू हुआ, लेकिन सामान उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ सका। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद इस काम में तेजी आई। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जिले के प्रभारी मंत्री हैं। ऊर्जा मंत्री ने निगम अधिकारियों से बिजलीघर के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने शासन के शीर्ष अधिकारियों को बिजलीघर के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया। केंद्र की पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप योजना (पीपीपी) के अंतर्गत बने स्वाहेड़ी बिजलीघर का निर्माण पूरा हो गया है। आज ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा इसका लोकार्पण सुबह साढ़े दस बजे करेंगे।

ऊर्जा मंत्री आज करेंगे स्वाहेड़ी बिजलीघर का लोकार्पण
निगम ने लोकार्पण की तैयारी की पूरी

बिजलीघर से जुडे़ंगे पांच उपकेंद्र
स्वाहेड़ी बिजलीघर की क्षमता 400 एमवीए है। बिजलीघर पर 200-200 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। बिजलीघर से 132 केवीए का उपकेंद्र बिजनौर, नजीबाबाद, मोरना, चांदपुर व नगीना को विद्युत सप्लाई दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज व ब्रेक डाउन से निजात मिलेगी। नहटौर का ओवरलोड कम होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बिजनौर व चांदपुर को शुरू हो गई है सप्लाई
स्वाहेड़ी बिजलीघर से जुडे़ 132 केवीए के पांच उपकेंद्र जुडे़ हैं। इनमें बिजनौर तहसील को 15 व चांदपुर को 17 जून में विद्युत आपूर्ति स्वाहेड़ी बिजलीघर से शुरू कर दी गई है। नजीबाबाद तहसील को जोड़ने की कवायद चल रही है। मोरना उपकेंद्र निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें