फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद एसडीएम उपस्थित न होने पर भड़के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम नजीबाबाद के न आने पर भड़के
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, शिथिलता बरतने वाले अधिकारी होंगे दंडित
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने नजीबाबाद एसडीएम के समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को निर्देश दिए कि एसडीएम नजीबाबाद से जवाब तलब करें। उन्होंने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को शासन की योजनाओं को पूरा कराने को कहा। साथ ही सीडीओ को तहसील समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को दंडित करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में आयोजित कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं के प्रति लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खसरा एवं रुबेला टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत शीघ्र पूरा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोई अवरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए। खाद्य सुरक्षा योजना में आधार से संबंधित सूचना एकत्र न होने के कारण राशन कार्डों के बनने में हो रहे विलंब के समाधान के लिए संबंधित कार्य संस्था से डबल शिफ्ट में काम कराकर इस कार्य को पूरा कराएं। नोडल अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के वेतन से उसकी वसूली की जाएगी। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को शत प्रतिशत विद्युतीकरण के अंतर्गत असंतृप्त विद्यालय, लोहिया आवास, प्रधानमंत्री आवासों को सौभाग्य योजना से संतृप्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम अटल कुमार राय, सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें