फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद किया आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम स्थगित, 2 जनवरी को करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

नजीबाबाद। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद 28 दिसंबर 2018 की मध्य रात्रि रोडवेज बसों का चक्का जाम करने के आंदोलन को स्थगित कर दिया है। साथ कोई निष्कर्ष ने पर आगामी 2 जनवरी 2019 को पुन: आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की महेंद्र पाल सिंह, राकेेश कुमार, नरेेश कुुमार के नेतृत्व में रोडवेज परिसर में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि रामपुर डिपो के एआरएम द्वारा रोडवेज महिला कर्मचारी से अशोभनीय व्यवहार प्रकरण में संयुक्त परिषद ने फिलहाल 28 दिसंबर 2018 की मध्य रात्रि से नजीबाबाद डिपो में रोडवेज बसों का चक्का जाम करने के आंदोलन को रद्द करने का निर्णय लिया है। संयुक्त परिषद पदाधिकारियों ने रोडवेज उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद कार्रवाई आश्वासन पर आंदोलन को रद्द किया है। समस्या का समाधान न होने पर परिषद पुन: 2 जनवरी 2019 को आंदोलन करेगा। लोकेंद्र पाल सिंह, बाबूराम, मो.सालिम, मो .सरबर, राधेश्याम, यजदानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें